LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

खोटो पुल के पास सवारी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

  • तीन बच्चे सहित छः घायल, प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर

गिरिडीह। तिसरी थाना अन्तर्गत खोटो पुल के पास मुख्य सड़क पर सवारी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से छः सवारी जख्मी हो गए। जिसमें दो महिला, एक युवक व तीन बच्चा चोटिल हुए। दो वर्ष का एक बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने तुरंत गिरिडीह टेम्पू से इलाज के लिए ले गए। वहीं एम्बुलेंस से घायलो को तिसरी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद वाहन चालक भाग गया।

बता दंे कि गिरिडीह से गांवा जा रही सवारी गाड़ी खोटो पुल के पहले मुख्य सड़क पर पलट गई। जिससे सिंघो के पूनम देवी, गांवा निमाडीह के सुनैना देवी व शेरुआ के रंजन कुमार को गंभीर चोटें आई। जिसे तिसरी अस्पताल में इलाज के बाद गिरिडीह रेफर किया गया। पूनम देवी के दो पुत्र को हल्की चोट लगी जिसे परिजन घर ले गए। घटना स्थल से ही एक दो वर्ष का बच्चा को पैर व माथा में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। जिसे गिरिडीह इलाज के लिए ले जाया गया। घटना स्थल पर आस-पास के लोगांे की मदद से सभी को गाड़ी से निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी पुलिस वाहन व वाहन में लदा सामान को जप्त कर लिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons