LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मध्य विद्यालय माल्डा पहुंचे क्षेत्रीय शिक्ष निदेशक, विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

  • क्लास में उपस्थित बच्चों से किए कई सवाल, प्रधानाध्यापक को दिए आवश्यक निर्देश

गिरिडीह। गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय माल्डा का गुरुवार को क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा उपस्थिति पंजी, एसएमसी पंजी, पीटीएम पंजी आदि की जांच की गई। साथ ही एसएमसी के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के साथ बैठक कर कुछ जानकारियां भी लिए। वहीं कक्षाओं में उपस्थित बच्चों से भी कई सवाल जवाब किए गए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार को कई चीजों में सुधार लाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बताते चलें कि माल्डा मध्य विद्यालय के निरीक्षण के बाद प्राथमिक विद्यालय ब्योंक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति उन्हें कम मिली है। जिसे देखते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए है।

मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि यह नॉर्मल स्कूल विजिट है। विद्यालय के संचालन को लेकर आवश्यक जांच कर दिशा निर्देश दिए गए है। कुछ गलतियां देखने को मिली है, जिसमे सुधार लाने को कहा गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons