LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कोलियरी मजदूर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी बने गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार

  • संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र जारी कर दी जानकारी

गिरिडीह। कोलियरी मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने पत्र जारी करते हुए पत्रकार राजेश कुमार को संगठन का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने राजेश कुमार के मनोनयन की सूचना सीसीएल निदेशक कार्मिक, महाप्रबंधक, गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र एवं परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह सीसीएल को देते हुए राजेश के कार्य निर्वहन में अपेक्षित सहयोग करने की आग्रह भी किया है।

मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर राजेश कुमार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन सचिव आत्मानंद कुमार, गिरिडीह क्षेत्रिय कमेटी के अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, सचिव सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सहित कई पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons