सड़क दुर्घटना में एक घायल, रेफर
- वाहन के स्कीट करने से हुई दुर्घटना
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांवा रोड में बुधवार की शाम को लगभग 7 बजे मुख्य मार्ग पर लूना पलटने से चालक बिनोद सहनी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बिहार के लखीसराय जिले के बीरपुर का रहने वाला है। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस द्वारा राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दे की वह राजधनवार प्रखंड के खोरीमहुआ गांव से रोज लूना में सर्फ लेकर गांव गांव जाकर बिक्री करता है। शाम को गांवा रोड से सर्फ बेचकर वापस आने के क्रम में अनियंत्रित होकर लूना मुख्य मार्ग पर गिर गया।
Please follow and like us: