गिरिडीह के सरिया में हुई मणिपुर घटना की पूर्णावूति, महिला को अर्धनग्ण कर पेड़ से बांध कर की गई पीटाई
- मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार
गिरिडीह। मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की पूर्णावृति गिरिडीह में भी देखने को मिली। फर्क सिर्फ इतना है कि मणिपुर में महिलाओ को कई दरिंदो ने नग्न कर घुमाया था। वहीं गिरिडीह के सरिया में महिला को अर्धनग्ण कर पेड़ से बांध कर दो महिलाओ और दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना बुधवार की रात की है, जबकि सरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मिली। जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस महिला पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पेउ़ से बंधी घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच मौजूद थे।

इधर घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा कि गुरुवार की अहले सुबह सूचना मिली थी की कबड़िया टोला के पिछे जंगल में एक महिला अर्धनग्ण अवस्था में पेड़ से बंधी हुई है और उसके साथ काफी मारपीट की गई है। बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि किसी के साथ अवैध संबंध के शक के कारण ही आरोपियों के द्वारा बुधवार की रात को महिला को उठाकर जंगल ले गए थे जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट भी की गई। बताया कि मामले में विकास सोनार, श्रवण कुमार, रेखा देवी और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के द्वारा महिला को ले जाने के लिए उपयोग की गई स्कूटी के साथ ही दो मोबाईल भी बरामद किया गया है।