LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सदर एसडीएम व उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते और उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो ने गिरिडीह विधानसभा के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो अधिकारी शहर के शास़ीनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 17 और 18 का निरीक्षण करने के लिए पहंुचे। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत लो परसेंटेज वाले बूथों पर विशेष फोकस किया गया है। उन बूथों पर जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस दौरान कुछ मतदाताओं से मिलकर उन्हें प्रपत्र 6, 7 और 8 के बारे में जानकारी दी और निर्वाचन प्रणाली की महत्ता की भी जानकारी दी। बताया कि एक जुलाई 2024 अहर्तायुक्त व्यक्ति फॉर्म 06 भर सकते हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons