LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में यक्ष्मा मुक्त अभियान के मुद्दे पर सदर विधायक सोनू और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा हुए आमने-सामने

गिरिडीहः
यक्ष्मा मुक्त देश के अभियान की शुरुवात शनिवार से गिरिडीह में हुआ। स्वास्थ विभाग के इस बड़े अभियान की शुरुवात केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीए सदर विधायक सुदविया कुमार सोनूए जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला प्रशद अध्यक्ष मुनिया देवी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने दीप जलाकर किया। गिरिडीह के नगर भवन में जिला स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित सरकार के इस बड़े अभियान की शुरुवात तो हुआ। लेकिन जनहित से जुड़े इस अभियान मंे राजनीति भी खूब हुआ। और सदर विधायक सोनू और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आमने-सामने हो गए। यक्ष्मा मुक्त देश के लिए पूंजीपतियों से सहयोग लेने पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा के मोजूदगी में केंद्र के मोदी सरकार पर तंज कश्ते हुए कहा की सरकार की कोई योजना पूंजीपतियों से सहयोग लेने पर सफल नहीं हो सकता। दो दूसरी तरफ इस बीमारी के लड़ाई को लेकर जितना प्रोत्साहन राशि मिलना चाहिए।

उतना नहीं मिल रहा है जिसे खुद यक्ष्मा से ग्रसित मरीज और उत्प्रेरक को मिलना चाहिए। वो नही दिया जा रहा है। और इसी कारण अभियान में पूंजीपतियों का सहयोग लेना इसके सफलता पर सवाल खड़ा करता है। जबकि सदर विधायक सोनू के तंज का जवाब भी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने बड़े बेबाक तरीके से देते हुए कहा की पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने जिस अभियान को शुरू कियाए तो उसे अंजाम तक पहुंचाया। क्योंकि पोलियो मुक्त अभियान की सफलता यही कहता है की पीएम मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास ने ही हर अभियान को एक मुकाम दिलाया है। वैसे भी जो गिरिडीह में यक्ष्मा के जो मरीजों का डाटा है वो कही से अधिक नही है। पूरे जिले में दो तीन सौ चौदह मरीजों का पहचान हुआ है। इसमें पंद्रह सौ मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि छह सौ दस मरीज ठीक हो चुके है।


इस दौरान कार्यक्रम को जमुआ विधायक केदार हाजराए जिला प्रसद अध्यक्ष मुनिया देवीए डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने भी संबोधित किया। जबकि सिविल सर्जन डॉ शिव प्रकाश मिश्र ने जिले में चिन्हित किए गए मरीजों का आंकड़ा रखने के साथ कहा की इलाज तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम में दस से अधिक वैसे मरीजों को शाल देकर सम्मानित किया गया और पोष्टिक आहार से जुड़े पैकेट दिए गए। जो यक्ष्मा से बेहतर हो चुके थे।


कार्यक्रम में डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉक्टर आशीष सिन्हा, आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर विद्या भूषण के साथ डॉक्टर बीएमपी रॉय और भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनय सिंह समेत सहिया और स्वास्थ कर्मी के साथ कई एएनएम भी मौजूद थीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons