GeneralLatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पीएम के जन्मदिन पर गिरिडीह भाजपा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

गिरिडीहः
पीएम नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस को शनिवार को गिरिडीह भाजपा ने भी पूरे उत्साह के साथ मनाया। पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह पखवारा के रुप में मना रहे गिरिडीह भाजपा ने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मौके पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। तो उनका उत्साह बढ़ाने के लिए जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, रंजीत राय, संतोष गुप्ता, मिथुन चन्द्रवंशी, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे। इधर जमुआ विधायक ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन मनाना भाजपाईयों के लिए गर्व की बात है क्योंकि पीएम का जन्मदिन सिर्फ भाजपा ही नही, बल्कि एक-एक नागरिक अपने स्तर से मना रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons