LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्लस टु उच्च विद्यालय के बच्चों को औद्योगिक विजिट के लिए ले जाया गया धनबाद

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित प्लस टु उच्च विद्यालय के 116 बच्चों को विद्यालय द्वारा औद्योगिक विजिट के लिए धनबाद ले जाया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार राय ने बताया कि विद्यालय के बच्चों की 2 टीम बनाई गई थी। जिसमे पहली टीम ब्यूटी एंड वेलनेस की थी। इस टीम में 57 बच्चे शामिल थे। जिन्हे धनबाद के बिग बाजार स्थित पर्ल्स ब्यूटी पार्लर ले जाया गया। जहां बच्चों को ब्यूटी से संबधित कई टिप्स दिए गए। साथ ही कार्य को समझने का मौका मिला।

वहीं दूसरी टीम टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की थी। इस टीम में 59 बच्चे शामिल हुए। टीम में शामिल सभी बच्चों को धनबाद स्थित वेडलोक ग्रीन होटल ले जाया गया। जहां बच्चों को होटल से संबधित कई अहम जानकारियां दी गई। बताया कि औद्योगिक विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जानकारी प्राप्त कराना है। जिससे भविष्य में इस कोर्स को करने से जॉब के क्या मौके मिलेंगे और इन क्षेत्रों में क्या काम करना होता है और कैसे किया जाता है इसकी भी उन्हें जानकारी रहेगी।

औद्योगिक विजिट के दौरान विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार मंडल, महादेव महतो, रूपा कुमारी एवं सुलेखा कुमारी बच्चों के साथ मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons