जमुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व उपमुखिया को दिलाया गया शपथ
शमशाद अंसारी, प्रेमलता वर्मा, बसंती देवी निर्विरोध चुने गये उपमुखिया
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण व उप मुखिया का चुनाव मंगलवार को कराया गया। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह, टीकामगहा, मगहाकला पंचायत सचिवालय में निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार प्रतापपुर ,बलगो,धर्मपुर पंचायत सचिवालय में निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत सह अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने सोमवार को एक कार्यक्रम में मुखिया के पश्चात सभी वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में उप मुखिया के लिये नाम निर्देश पत्र भरा गया और विधिवत चुनाव कराया गया।
जगन्नाथडीह पंचायत में मुखिया रंजीत कुमार की उपस्थिति में उप मुखिया जितेंद्र कुमार राय, टीकामगहा पंचायत में मुखिया देवी दास की उपस्थिति में उपमुखिया ममता देवी, मगहाकला पंचायत में मुखिया अबुजर नौमानी की उपस्थिति में उपमुखिया शमशाद अंसारी(निर्विरोध), प्रतापपुर पंचायत में मुखिया नेमिया देवी की उपस्थिति में उपमुखिया प्रेमलता वर्मा (निर्विरोध), बलगो पंचायत में मुखिया केशरी देवी की उपस्थिति में उपमुखिया बसंती देवी (निर्विरोध), धर्मपुर पंचायत में मुखिया लोकनाथ हाजरा की उपस्थिति में इंद्रिका देवी उपमुखिया निर्वाचित हुए। जीत का प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान जितने वाले उपमुखिया व समर्थकों ने प्रसन्नता का इज़हार किया। वहीं पराजित होनेवाले प्रत्याशी व समर्थक चलते बने। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जमुना हजाम, अंचल निरीक्षक लवकेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक दीपक अग्रवाल, प्रखंड सहायक मो0 शाहिद, अंचल कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार, पंचायत सचिव नुनूलाल दास, पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक, रोजगार सेवक आदि की सराहनीय भूमिका रही।