LatestNewsTOP STORIESगिरिडीहझारखण्डराज्य

लोगांे में देशभक्ति और जुनून पैदा कर गया करीब सात किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

  • करीब तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता व समर्थक हुए तिरंगा यात्रा में शामिल
  • कार्यकर्ताओं का जुनून और उत्साह बढ़ाने केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम भी तिरंगा के साथ यात्रा में हुए शामिल
  • अल्पसंख्यक इलाको में भी दिखा भाजपा के यात्रा का उत्साह, कई स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा

गिरिडीह। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रमें पीएम मोदी के अहवान पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसका जादू गिरिडीह में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। क्योंकि एक तरफ गिरिडीह डाक विभाग दावा कर रहा है डाक विभाग अब तक 42 हजार राष्ट्रीय ध्वज का वितरण कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को भाजपा का द्वारा सात किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसने शहर के लोगांे में देशभक्ति की भावना जगा गया। गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित हाईस्कूल मैदान से निकाली गई भाजपा के इस तिरंगा यात्रा में करीब तीन हजार से अधिक युवा बाइक रैली में शामिल हुए। जिसमे समर्थको की भीड़ तिरंगा थामे देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। एक एक युवा समर्थको के हाथ में आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे दिखे।

इधर समर्थको का जुनून देख फिर क्या था, बड़े और दिग्गज नेताओं का उत्साह बढ़ना भी तय ही था। लिहाजा, समर्थको का जुनून और उत्साह को बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व सीएम और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी खुले गाड़ी में तिरंगा लिए शामिल हुए और खुले गाड़ी में सात किलोमीटर के तिरंगा यात्रा के दौरान हर लोगो का अभिवादन करते दिखे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की पीएम मोदी का हर घर तिरंगा अभियान का ये असर है की एक एक देशवासी अपने घर पर राष्ट्रीय झंडा लगाने को आतुर है। क्योंकि आजादी का अमृत काल से हर देशवासी खुद को जोड़ भी रहा है। वहीं पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि भाजपा की यह तिरंगा यात्रा देशवासी को उसके भारतीय होने के गौरव का अहसास कराता है।
पचम्बा से निकलने के बाद यात्रा जब बोरो के समीप पहुंचा, तो भाजपा नेता विनय सिंह और उनके समर्थको द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। तिरंगा यात्रा जब टावर चौक पहुंचा, तो यहां भी पुष्प वर्षा किया गया। जबकि काली बाड़ी चौक में ही हिंदू संगठन के रितेश पाण्डेय और कुंदन केसरी समेत कई कार्यकार्ताे द्वारा पुष्प वर्षा किया जा रहा था। जबकि बड़ा चौक में मारवाड़ी युवा मंच की और से पेयजल के इंतजाम किए गए थे।

तिरंगा यात्रा में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नुकांत्त, जिला महामंत्री संदीप डंगयच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, मुकेश जालान, रंजन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पु, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, रागिनी लहरी, संजू देवी, उषा कुमारी, नवनीत सिंह, रंजीत राय, भाजपा युवा मोर्चा के रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंशी, रिशु गुप्त आलोक केशरी समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • सुरक्षा के थे पुख्ता इंतेजाम

इस बीच पचम्बा के हाई स्कूल मैदान से निकले भाजपा के तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। एसडीएम विशाल दीप खलको के साथ सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ के जवानों के साथ पूरे सात किलोमीटर की यात्रा के दौरान मुस्तैद दिखे। लिहाजा, जब तिरंगा यात्रा देशभक्ति गीतों के साथ निकला, तो समर्थको का जुनून और उत्साह देखते ही बना। इतना ही पचम्बा से निकला तिरंगा यात्रा इस दौरान कई अल्पसंख्यक इलाको से हो कर गुजरा, जहा अल्पसंख्यकों में भी भाजपा के तिरंगा यात्रा को लेकर उतना ही उत्साह देखने को मिला।

Please follow and like us:
Hide Buttons