LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

तिसरी में यात्री बस ने सब्जी विक्रेता को मारा टक्कर, हुई मौत, किया गया सड़क जाम, बस मालिक ने दिया मुआवजा

गिरिडीह
गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के केवटातांड सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता मन्नू बरनवाल की मौत पर हो गया। घटना का कारण बस और बाइक रहा। मृतक मन्नू बरनवाल बाइक में था। और मृतक के बाइक को ही वारिस पिया नामक यात्री बस ने टक्कर माराए जिसे मन्नू की मौत इलाज के क्रम में हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, तो मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। और मृतक के शव को घटनास्थल में रखकर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने छह घंटे तक रोड जाम रखा। जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे, और लोगो को समझाया।

वहीं वार्ता के लिए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव और भाजपा नेता मनोज यादव भी घटनास्थल पहुंचे। और रोड जाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों का समर्थन दिया। दोनों दलों के नेताओं का कहना था कि हर हाल में मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। जानकारी के अनुशार मृतक मन्नू बरनवाल अपने बाइक से तिसरी चौक अपने सब्जी दुकान खोलने जा रहा था।

रोड क्रॉस करने के दौरान कोलकाता से गिरिडीह आ रहे यात्री बस वारिस पिया ने मृतक को अपने चपेट में लिया, घटना के बाद मन्नू को सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया। लेकिन सदर अस्पताल से मृतक को धनबाद रेफर किया गया। धनबाद ले जाने के क्रम में हो गया। वैसे सब्जी विक्रेता मन्नू बरनवाल की मौत को लेकर आजसू नेता अशोक सिंह ने स्वास्थ विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तिसरी में एबूंलेस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण उनकी मौत हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons