LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाकपा माओवादी का झारखंड बंद का गिरिडीह में रहा आंशिक असर

  • पुलिस प्रशासन पूरी तरह से थी सक्रिय

गिरिडीह। भाकपा माओवादी के द्वारा रविवार को आहुत झारख्ांड बंद का गिरिडीह में आंशिक असर देखा गया। हालांकि नक्सली बंदी को देखते हुए कुछ हद तक लंबी दूरी की बसे नही चली लेकिन धनबाद, बोकारो, कोडरमा, गांवा, तिसरी, देवघर सहित आस पास के जिलों व लेक स्तर पर सवारी वाहनों का आवागमण जारी रहा। इस क्रम में सड़कों पर नीजि वाहनों का भी परिचालन आम दिनों के तरह ही जारी रहा।

विदित हो कि गिरिडीह पुलिस के द्वारा पारसनाथ इलाके का सबसे सक्रिय व लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा रविवार को झारखंड बंद का अहवान किया गया था। हालांकि नक्सली बंद को देखते हुए गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से सक्रिय थी। खासकर पीरटांड, डुमरी व नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस के द्वारा लगातार एलआरपी की जा रही थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons