LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

निमियाघाट नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलटी सवारी वाहन, दर्जन भर लोग हुए घायल

  • बोकारो व चास से सत्संग में शामिल होने बलिया जा रहे थे यात्री

गिरिडीह। गिरिडीह के निमियाघाट नेशनल हाइवे-19 में शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायल बोकारो के चास के रहने वाले है, और एक सत्संग में हिस्सा लेने के लिए बस से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रहे थे। देर रात हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां से कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया।

घायलों में चास और चंदनक्यारी निवासी रवि शर्मा, सुजीत देवव्रतो, गायत्री देवी, गणेश देववर्ताे, माथुर चन्द महतो, तारा देवी, मंटू डोम, राधानाथ गोराई, प्रियंका कुमारी, पुरानी देवी, ललित महतो, संतोष महतो समेत अन्य शामिल हैं। जानकारी के अनुसार एक सवारी वाहन से बोकारो के चास और चंदनक्यारी के लोग यूपी के बलिया में एक बड़े सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डुमरी के नेशनल हाइवे 19 के समीप सवारियों से भरा सवारी वाहन एक डिवाइडर से टकराई और पलटी मार गया। जिसमें एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons