जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके निकाली गई पदयात्रा, दी श्रद्धांजली
- भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
- संयुक्त बिहार के ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोकप्रिय नेता थे कर्पूरी ठाकुर : कृष्ण मुरारी शर्मा
गिरिडीह। जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर स्थानीय झंडा मैदान से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा झंड़ा मैदान निकलकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक, टावर चौक, जय प्रकाश नारायण चौक, बस स्टैंड, एसपी कोठी, कोल्डीहा होते हुए कर्पूरी ठाकुर चौक पहुँची और पदयात्रा में शामिल लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांली के बाद पदयात्रा में शामिल लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को एक ज्ञापन सौंपा।
पदायात्रा में शामिल आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर संयुक्त बिहार के ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोकप्रिय नेता थे। कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ, बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री और दो दो बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किए हैं। बताया कि भारत छोड़ो आन्दोलन के समय 26 महिनों तक वे जेल में रहे। इस दौरान लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हुए कि इन्हें जननायक की उपाधि दी गई। इसलिए भारत सरकार शीघ्र उन्हे भारत रत्न से सम्मानित करें।

वहीं पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता नन्दलाल शर्मा सहित राजद के जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, झामुमो नेत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का चीर परिचित नारा था अधिकार चाहते हो तो लड़ना सीखो, पग पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो। एक ऐसे महान व्यक्तित्व का नाम कर्पूरी ठाकुर है जिनके मरने के बाद अपने परिवार को देने के लिए ना कोई घर था ना पैसा। पूरी जिंदगी जनता के नाम कर देने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पदयात्रा में रामशंकर ठाकुर, गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश ठाकुर, नाथेश्वर ठाकुर, मुंशी शर्मा, विनय शर्मा, हीरा देवी, अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, गोपाल ठाकुर, अनिल शर्मा, सुदामा ठाकुर, भोला ठाकुर, नेमा ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, शिवशंकर शर्मा, गंगाधर ठाकुर, अंजू देवी, संजय ठाकुर, शकलदेव शर्मा, दिप्ती कुमारी, श्वेता शर्मा, गणेश ठाकुर बेंगाबाद, विजय ठाकुर, राम कुमार शर्मा, तुलसी हजाम, बंधन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रयाग ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।