गणेश महोत्सव के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- बच्चों ने नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा
गिरिडीह। गणेश महोत्सव के मौके पर तिसरी गांधी मैदान में शुक्रवार को गणेश पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, तिसरी मुखिया किशोरी साव, थानसिंगडीह मुखिया पति मदन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर पूजा समिति के लोगों ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने डांस, नाटक व गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राहुल यादव, प्रेम अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार, यशवंत सिंह, पंकज साह, पंकज सिंह, कुंदन सिंह आदि का अहम योगदान रहा।
Please follow and like us: