LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरीफाटांड़ में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया पौधारोपण

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देवरी प्रखंड के माणिकबाद पंचायत अंतर्गत ग्राम शरीफाटांड़ भुरकोटांड़ टोला में जिला विधिक सेवाय प्राधिकार व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वावधान में जागरूकता सह साक्षरता शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पौधारोपण, जैव विविधता संरक्षण व संवर्द्धन का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

एनएचआर सीसीबी जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य, लक्ष्य की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भौतिकतावादी युग में मानव उपभोक्तावादी बनकर प्राकृतिक खनिज, संपदाओं का दोहन कर प्राकृतिक नियमो का ब्यापक तौर पर उल्लंघन कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। मानव सभ्यता सहित जीव-जंतु, पशु-पक्षी, दुर्लभ वनस्पतियों का जीवन खतरे में है। समय रहते मानव सचेत होकर पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन की दिशा में कार्य करें तभी पृथ्वी का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।

मंच संचालन कर रहे विधिक सहायता केंद्र जमुआ प्रखंड पीएलवी सुबोध कुमार साव ने कहा कि अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई पर सख्ती पूर्वक रोक लगनी चाहिए। वृहद पैमाने पर पौधारोपण करना चाहिये। जल वन से पारिस्थितिक संतुलन बना रहेगा। व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। हम लोग पर्यावरण की रक्षा करें व धरती पर संतुलन बनाये रखे। विभिन्न फलदार, छायादार वृक्षारोपण किया गया और वृक्षारोपण के लिये उत्प्रेरित किये।

मौके पर देवरी प्रखंड पीएलवी प्रवीण वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, पीएलवी सुबोध साव, प्रवीण वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, लेखराज मंडल, विजय मंडल, विक्की मंडल, शशि कुमार, रोहित मंडल, सिकंदर कुमार, पोखन मंडल, नीरज कुमार, निर्मल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, मंटू कुमार, लक्ष्मण कुमार, दीपक कुमार, जॉनी हांसदा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons