विपक्ष सरकार के खिलाफ कर रही है षड़यंत्र, भ्रष्टाचार का लगा रही है झुठा आरोप: सीएम
- सरकार अपने कामों से विपक्ष को देगी जवाब: सीएम
- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं का किया जायेगा समाधान
गिरिडीह। विपक्ष सरकार के खिलाफ सिर्फ षड़यंत्र कर सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है, लेकिन सरकार अपने कामों से विपक्ष को जवाब देगी। उक्त बातें सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गिरिडीह में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ बयानबाजी से सरकार के इमेज को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। खतियान और ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा लिया गया निर्णय भाजपा को सही नही लग रहा है। ईडी और सीबीआई से सरकार को डराया जा रहा है। लेकिन सरकार काम के माध्यम से भाजपा को जवाब दें रही है। कहा कि भाजपा के नियत को समझना जटिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा झारखंड ऊबड़ खाबड़ और पहाड़ों वाला राज्य है। कोई पहाड़ में ही रहकर जीवन यापन करता है। कई बार शिकायत आती है कि कोई अधिकारी नही जाते ऐसे स्थानों में। इसी बात को ध्यान में रखकर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के 6 हजार स्थानों पर शिविर लगाया गया। जिसमें समस्याओं से जुड़े चालीस लाख से अधिक का आवेदन आये है। कहा कि एक संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। भाजपा ने जो झारखंड को जो जख्म दिया है उसे दूर करने में कुछ वक्त लगेगा।

कहा कि जो योजनाएं बनाई जाती थी उसे भाजपा की सरकार बंदरबांट करती थी। एक-एक नागरिक को अब जागरूक होकर अपने घर ले जाना है। राज्य में गरीबों की संख्या सबसे अधिक है। खाना तो दूर तन ढकने के लिए कपड़ा नही था। मजदूरों की संख्या अधिक है। इस राज्य के सबसे अधिक लोग दूसरे राज्यों में जाते थे। सभी को समान रूप से अब वृद्धा पेंशन देने की व्यवस्था की गई है। किसी कार्ड का चक्कर नही रहने दिया गया है।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि करोड़ो की योजनाओं लेकर आए है। सावित्री स्मृद्धि योजना की शुरुवात करने जा रहे है जिससे राज्य की नौ लाख लड़कियों को जोड़ा जाएगा। 18 साल तक की लड़कियों को चालीस लाख तक दिया जाएगा। कहा कि पच्चीस लाख बहाली निकाली जाएगी। एजुकेशन के मामले राज्य आगे बढ़ रहा है। अब सहिया और मजदूर के बेटे बीडीओ और सीओ बन रहे है। जिसे देखते हुए एससी एसटी के बच्चो को पढ़ाई के लिए नए योजनाओं को लाने का प्रयास हो रहा है। कहा कि हर जिले में मॉडल स्कूल का निर्माण किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के हालात में बदलाव लाते हुए अब अच्छे टीचर और हर स्कूल में एक चौकीदार रखने की व्यवस्था की जायेगी। झारखंड को बिरसा हरित सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बैंको को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि लोगों के काम आसानी से हो सकें। कर्ज लेने में भी कोई परेशानी न हो।

कहा कि पांच साल पहले धरना प्रदर्शन में कर्मियों और ग्रामीणों को उनका अधिकार लेने के लिए लाठी खाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जो प्रयास दिशोम गुरु ने अलग राज्य के लिए शुरू किया था उसका सपना अब पूरा हो रहा है। वृद्धा पेंशन और कई योजना अब जनता तक जा रही है। पहले किसानों को समय पर खाद व बीज नही मिल पाता था। लेकिन अब किसानों को वक्त पर खाद बीज मिल रहा है, लेकिन बारिश नही हो रही है। इसलिए आने वाले समय में सरकार किसानों के लिए पानी की अलग से व्यस्था करने पर जोर देगी।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सौ यूनिट बिजली फ्री में दिया जा रहा है। वहीं शहर में अब एक पेड़ लगाओ और प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली फ्री पाओ योजना शुरू की जायेगी। गिरिडीह में माइका कारोबार से जुड़े परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हर आपदा और हाथी से मौत का मुआवजा अब चार लाख दिया जाएगा। परीक्षा में टॉप करने वाले सीबीएसई और आईसीआईसी बच्चो को भी तीन लाख, दो लाख और एक लाख का राशि दिया जाएगा।