LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

वशंवाद मुक्त भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ही मूलधन है, सेवा भाव के कारण लोगों से जुड़ी भाजपाः दिलीप सैकिया

एक परिवार है भाजपा, एक-एक कार्यकर्ता परिवार के सदस्यः दीपक प्रकाश

गिरिडीह के मधुबन में शुरु हुआ प्रशिक्षण शिविर

गिरिडीहः
प्रर्देश भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से गिरिडीह के मधुबन के तलहटी तीर्थक्षेत्र के सभागार में शुरु हुआ। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रर्देश स्तरीय नेताओं ने द्वीप जलाकर किया। जबकि तीन दिवसीय शिविर को 15 सत्रो में बांटा गया है। और हर सत्र में प्रर्देश नेताआंे को संगठन मजबूती की जानकारी देना है। वैसे पहले दिन ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्य प्रभारी दिलीप सैकिया ने जनसंघ के वक्त से देश और समाज में बदलाव लाने के प्रयास में भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता जुटे हुए है। राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपा को एक वंशवादमुक्त दल बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा के मूलधन है। जिसके बलबूते संगठन अब तक मां भारती की सेवा में जनजागरुकता अभियान चलाता है। क्योंकि देश है तो सब है के सिद्धांत पर भाजपा चलती रही है। महामंत्री सैकिया ने शिविर में जुटे प्रर्देश के नेताओं के बीच कहा कि उपदेश देने से कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए, और समाज में स्वयं को आदर्श बनाने के साथ बनाएं भी। यही भाजपा का मूलमंत्र है जिसके सहारे पीएम मोदी ने कोरोना काल में देश को आत्मनिर्भर बनाएं रखा। महामंत्री ने संबोधन के दौरान पीएम मोदी के संदेश नेताओं को सुनाते हुए कहा कि सेवा भाव, तालमेल, संतुलन, संयम, सकरात्मकता, और संपर्क संवाद को पीएम मोदी ने एक-एक कार्यकर्ताओं के लिए ही गढ़ा है। और इन मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना भी है।


मौके पर पार्टी के प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं में एक चेतना पैदा करती रही। क्योंकि भाजपा दल से अधिक एक परिवार है। जो मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर कार्यकर्ताओं में उर्जा भरता है। भाजपा को विचारधारा आधारित दल बताते हुए प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि देश का अधिष्ठान और सुरक्षा भाजपा के लिए बेहद महत्पूर्ण है। और यह तभी संभव है। जब भाजपा के विचार जन-जन तक पहुंचे। इस बीच प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र के दौरान पार्टी के नवमनोनित संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। जबकि शिविर में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम रघुवर दास, डा. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह समेत प्रर्देश स्तर पर कई नेता मौजूद थे। शिविर में अपनी भूमिका गिरिडीह अध्यक्ष महादेव देबू, प्रर्देश महामंत्री बालमुंकुद सहाय, विधायक विरंची नारायण, केदार हाजरा, भानुप्रताप शाही, नारायण दास, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा समेत कई नेता शामिल हुए है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons