LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के देवरी में सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के चतरो-चकाई मेन रोड के रानीपोखर के समीप आॅटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत जहां मौके पर हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृतक 40 वर्षीय गोली यादव बिहार के जमुई के दुलमपुर गांव का रहने वाला था। जबकि दोनों घायल डुमरी थाना क्षेत्र के खुटगुरुहा गांव के रहने वाले पिंटू तूरी और शंकर राय है। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए देवरी के स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। रानीपोखर के समीप हुए सड़क हादसा के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल में जुटे, और घायलों को स्वास्थ केन्द्र भेजने में जुट गए। जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इधर घायल पिंटू और शंकर तूरी ने इलाज के क्रम में जानकारी दिया कि आॅटो में एक बच्चा समेत पांच यात्री सवार थे। और सभी चतरो से बिहार के चकाई जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतक गोली यादव भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर गांव से अपनी बेटी के ससुराल से वापस चकाई अपने घर लौट रहा था। जबकि आॅटो में सवार अन्य लोग भी चकाई ही जा रहे थे। इसी दौरान चतरो-चकाई मोड़ के रानीपोखर गांव के समीप मवेशियों का झुंड गुजर रहा था। जिसे यात्रियों से भरा आॅटो मवेशियों से टक्कर होने के बाद घटनास्थल में ही पलट गया। आॅटो के पलटने से गोली यादव आॅटो के नीचे दबकर दम तोड़ दिया। देवरी पुलिस ने दूर्घटनाग्रस्त आॅटो को जब्त कर थाना ले गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons