LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर चौथे दिन भी निकाली गई प्रभात फेरी

  • गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर चौथे दिन भी निकाली गई प्रभात फेरी
  • सिक्ख समाज के अलावे भाजपा के कई नेता हुए शामिल, शहर का किया भ्रमण

गिरिडीह। सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौथे दिन भी प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे से निकलकर सलूजा हाउस स्थित सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, बलजीत सिंह सलूजा के यहां समाप्त हुई। प्रभात फेरी में शामिल सिक्ख परिवार के लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस दौरान प्रभात फेरी में अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चुनुकांत, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, विनीता कुमारी, संजीत सिंह पप्पू, ज्योति कुमार, अधिवक्ता ज्योतिष सिन्हा सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

प्रभात फेरी के समाप्ति पर महिला सिक्ख जत्था द्वारा कीर्तन किया गया एवं प्रभात फेरी में शामिल संगत पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया एवं अरदास करने के उपरांत प्रभात फेरी में शामिल लोगों के बीच जलपान कराया गया।

प्रभात फेरी में सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया, अमरजीत सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह बग्गा, करणदीप, रंजय बरदियार, परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरजीत कौर, परमजोत कौर, सिमरन कौर सलूजा, हरविनदर कौर, डेजी सलूजा, बबली सलूजा समेत काफी संख्या में सिक्ख समाज के महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons