LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चैत्र प्रतिपदा नव वर्ष के मौके पर योग शिक्षिका ने किया दीप यज्ञ आयोजन

भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

गिरिडीह। चौत्र प्रतिपदा नव वर्ष के उपलक्ष्य में तथा रेड क्रॉस भवन में नियमित योग क्लास के दो वर्ष पूर्ण होने पर नव वर्ष बड़ी ही धूमधाम से दीप यज्ञ का कार्यक्रम करके मनाया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति, योग शिक्षिका सपना राय, योग शिक्षिका रेखा सिन्हा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधक शामिल हुई। इस क्रम में पुष्पा शक्ति के द्वारा दीप यज्ञ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में सहयोगी जोशी कुमारी, ममता सिंह, जुम्मा चौधरी, ममता कंधवे, रीना सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य संवर्धन वह लोक कल्याण नाथ हेतु गायत्री मंत्र व महा मृत्युंजय मंत्र के माध्यम देवशक्तियों को आहुतियां दी गई। इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

आशा सहाय, नीलम, ममता, सीमा देवी, अनीता, मिनी सिंह, ममता पांडे, रीता देवी, मधु सोनी, विद्या गुप्ता, अनीता, रीता, मीरा देवी, गीता देवी, रितु देवी, अनामिका जय गुप्ता, स्वाति गुप्ता, विद्या गुप्ता, सोनी सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons