LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हुआ गिरिडीह में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ, करीब तीन हजार घरों में हुआ दी गई पूर्णाहुति

  • लोगों ने बुराईयों को छोड़ने का लिया संकल्प, पांच पांच लगायेंगे लोग

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गृहे गृहे यज्ञ अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में लगभग 3000 घरों में लोगों ने स्वयं यज्ञ का आयोजन कर गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की। गुरुवार की सुबह 8 बजे से 12 तक लोगों ने अपने-अपने घरों में एक साथ एक समय यज्ञ को पूर्णहुति दी। मौके पर बिरनी प्रखंड के सरस्वती शिशु निकेतन विद्यालय, में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कर सन्मार्ग पर चलने एवं जीवन में कभी भी नशे का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। वहीं प्रज्ञापीठ चचघरा में सामूहिक रूप से यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ो लोगों ने अपने हाथों से आहुतियां प्रदान कर जीवन की एक-एक बुराइयों को छोड़ने एवं आने वाले वर्षा ऋतु में पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया।

मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि यज्ञ का अर्थ सत्कर्म होता है, इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में सत्कर्म करने की भावना जागृत करने के साथ ही मनुष्य के अंदर व्याप्त नाना प्रकार की बुराइयांे का परित्याग कराना है। ताकि मानव जीवन स्वच्छ एवं निर्मल बन सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक नरेश यादव, उप समन्वयक अरुण कुमार, जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, जिला युवा प्रभारी सुरेश यादव, आलोक रंजन, बुधन प्रसाद वर्मा, किशुन महतो, किशोरी शर्मा, विष्णु नारायण वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, पंकज केसरी, विशेश्वर साव, अनिल कुमार साहू, मनोज शर्मा, जय प्रकाश राम, बुधनचंद यादव, तरुण रजक, काशी प्रसाद, पार्वती बरनवाल, उर्मिला बरनवाल, पुष्पा शक्ति, सरिता साहू, बबीता अग्रवाल, बबीता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, सीमा भारती, पूनम गुप्ता सहित महिला मंडल एवं प्रज्ञा मंडल के सदस्यों का सराहनीय योगदान किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons