LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने अवैध आरामिल को किया ध्वस्त

  • लंबे समय से तिसरी के सिंघो पंचायत में संचालित था आरामिल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सिंघो पंचायत के घाघरा में अवैध आरामिल को रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने एक आरामिल को ध्वस्त कर प्रयोग में लाए जा रहे उपकरणों को जप्त कर लिया। बताया जाता है की रेंजर अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तिसरी प्रखंड के घाघरा में अवैध रूप से आरामिल संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आरामिल में लगे उपकरण व सखुआ के 15 पीस बोटा, पटरा और अन्य सामान भी जब्त कर अपने साथ गावां वन बिट परिसर ले गया।

सूत्रों की माने तो तिसरी प्रखंड के थानसिंगडीह, मुखबली जंगलों मे कई महीने से अवैध रूप से आरामिल संचालित है, इस आरामिल संचालित रहने से सैकड़ो हरे भरे पेड़ पौधे को दिन के उजाले में काट कर आरा मिल में खपाया जाता है। और रात के अंधेरे में थानसिंगडीह पिकेट होते हुए बिहार के कई इलाके में भेजा जाता है। जबकि लोकल प्रशासन देख कर मुकदर्शक बने रहते है। सूत्रों की माने तो कार्रवाई होने से पहले आरामिल के माफियाओं एवं संचालक को सूचना मिल जाती है जिससे कुछ ही समय मे उस जगह से हटा दिया जाता है और दूसरे दिन फिर से चालू कर दिया जाता है।

छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल अभिमित राज, पवन चौधरी एवं वन उप परिसर पदाधिकारी बमशंकर वर्मा, रवीश कुमार, जिलाजित, राजेंद्र, पप्पू कुमार शर्मा सहित वन विभाग के कई वन कर्मी शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons