LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

  • जेल सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर दी गई जानकारी

गिरिडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलाए जा रहे आउटरीच कार्यक्रम (हक हमारा भी तो है) के तहत बुधवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष वीणा मिश्रा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विधिक सेवाओं से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों को आम जनों के बीच प्रदर्शित किया गया। साथ ही लोगों को डीएलएसए द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बाबत जानकारी दी गई।

इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के द्वारा आम लोगों के लिए निःशुल्क न्याय प्रदान करने का कार्य सर्वाेच्च न्यायालय एवं भारत की संसद के द्वारा किया गया था। इसलिए यह दिन आम जनों के लिए एवं भारतीय न्यायिक व्यवस्था के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण दिन है।

इधर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने केंद्रीय कारागार, में बंदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली।

मौके पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय, जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय आनंद प्रकाश, जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय एसएन सिकदर, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ पीयूष श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम नीरजा आश्री सहित विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons