LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

14 अगस्त को माले मनायेगी वादा याद दिलाव दिवस

  • शहर के शास्त्री नगर में लोगों के हाथों में लगहराएगा तिरंगा
  • केन्द्र की मोदी सरकार व झारखंड के हेमंत सरकार के चुनावी वादों दिलायी जायेगी याद: राजेश सिन्हा

गिरिडीह। माले के विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा नें कहा कि आगामी 14 अगस्त को शास्त्रीनगर में सैकड़ों की संख्या में माले के सदस्य व समर्थक अपने हाथों में तिरंगा लेकर लहरायेंगे और सभी साथियो के हाथ में केन्द्र की मोदी सरकार व झारखंड के हेमंत सरकार द्वारा किये गये चुनावी वादों को पढ़ा जायेगा। ताकि आम लोगो को और आम वोटर्स को वादा याद रहे।

कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वादा को पूरा नहीं कर के अब मुद्दे को भटकाने के लिए काम कर रही है। कोरोना काल में थाली, लोटा, बजाव अभियान चला, अब मुद्दे भटका भटकाव अभियान चल रहा है।

कहा कि भारत की जनता 26 जनवरी और 15 अगस्त के महत्व को भली भांति जानती है। इसे भी राजनीति रूप देने वाली भाजपा सरकार मीडिया और पैसे के बल पर मुद्दे भटकाने में सफल हो रही है। लेकिन जनता को इस बात को समझना होगा, भाजपा सरकार मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती है। वहीं राज्य सरकार का वादा भी केंद्र सरकार के जैसा ही है इसलिए राज्य सरकार के वादों को भी पढ़ा जायेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons