LatestNewsझारखण्डराँची

नीट एग्जाम में ओबीसी आरक्षण खत्म किये जाने के विरोध में सड़क पर उतरा ओबीसी मोर्चा

  • जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला प्रतिवाद मार्च
  • राष्ट्रीय मंडल आर्मी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही के गिरफ्तारी का किया विरोध
  • आरक्षण नहीं मिलने से 11 हजार ओबीसी छात्र डॉक्टर बनने से रह जायेंगे वंचित: राजेश

रांची। नीट के तहत मेडिकल इंट्रेंस में सेंट्रल कोटा में ओबीसी को आरक्षण नहीं देने और राष्ट्रीय मंडल आर्मी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही के गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने काला रिबन लगाकर जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया और नीट परीक्षा रद्द करने व मंडल आर्मी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही को रिहा करने की मांग की।

अल्बर्ट एक्का चौक पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समुदाय के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। नीट में ओबीसी छात्रों को आरक्षण नहीं दिए जाने से 11 हजार ओबीसी छात्र डॉक्टर बनने से वंचित रह जाएंगे। प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा मांग करता है कि अविलंब नीट का एग्जाम रद्द की जाए और ओबीसी समुदाय का उनका वाजिब हक देने के बाद ही एग्जाम लिया जाये।

कहा कि केंद्र सरकार जब तक नीट के तहत होने वाली मेडिकल एक्जाम को रद्द करके ओबीसी को आरक्षण नहीं देती है तब तक राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी। कहा कि केंद्र सरकार के धोखे वाली नीति अब नहीं चलेगी। देखने के लिए सरकार ने 27 मंत्री ओबीसी के बनाए हैं और 11 हजार मेडिकल छात्रों का अधिकार छीन लिया है।


प्रतिवाद मार्च मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजू गोप, ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, शाकिर अंसारी, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, राजेश यादव, प्रमोद कुमार, सुग्रीव यादव, रामअवतार कश्यप, संतोष कुमार शर्मा, राजेश साहू, तफज्जुल अंसारी, सज्जाद अंसारी, कपिल करमाली, संदीप साहू, अशोक कुमार कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons