LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों की संख्या, शनिवार को आएं आठ नए केस

कोरोना संक्रमित युवक की रांची के मेंदाता में मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह में कोरोना महामारी अब भयावह रुप ले चुका है। शनिवार को ही जिले में कई नए केस सामने आएं। हालात देख अब प्रशासन और स्वास्थ विभाग के हाथ-पांव भी फूल रहे है। क्यांेकि महामारी से ठीक होने वाले के आंकड़े कम है तो संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को ही शहर के एक युवक की मौत कोरोना से होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय युवक शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन युवक की मौत रांची के मेंदाता अस्पताल में होने की सूचना है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक युवक के माता-पिता अब भी मेंदाता में ही भर्ती है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार युवक के कोरोना पाॅजिटीव होने की जानकारी रांची में ही मिली थी। इसके बाद उसे सांस लेने में समस्या हुई तो मेेंदाता में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसके मौत होने की सूचना है। इधर शनिवाार की देर शाम ही जिले में कोरोना के आठ नए केस सामने आएं। जिसमें दो केस अलग-अलग प्रखंड के है। तो छह केस सदर प्रखंड के गांव के होने के साथ शहरी क्षेत्र के बताएं जा रहे है। आठ नए केस सामने आने के बाद जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 44 हो गया है। स्वास्थ विभाग से मिले आंकड़ो के अनुसार शहरी क्षेत्र में अरगाघाट में एक नया केस मिलने की पुष्टि हुई। तो शहर के मकतपुर में भी एक मरीज के मिलने की बात कही जा रही है। फिलहाल, आठ नए संक्रमितों की पहचान करने के साथ उनके संपर्क में आएं लोगों की पहचान करने में स्वास्थ विभाग जुटा हुहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons