LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

सनातनियों में अब एकजुटता आने के कारण सेक्यूलर समर्थक घबरा उठे हैः आरएसएस

गिरिडीह आरएसएस ने मनाया विजया दशमी उत्सव सह संघ समागम

गिरिडीहः
शारदीय नवरात्र के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गिरिडीह इकाई ने विजयादशमी उत्सव सह संघ समागम का आयोजन किया। लेकिन इस बार संघ का यह कार्यक्रम शहर से दूर औद्योगिक क्षेत्र और गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित मोहनपुर में आयोजित हुआ। जहां संघ समागम की शुरुआत संघ के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने पथ संचलन कर किया। इस दौरान पथ संचलन में शामिल आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। और भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। करीब दो किमी के लंबे पथ संचलन के दौरान संघ कार्यकर्ताओं पर कई स्थानों में पुष्पवर्षा भी किया गया। पथ संचलन मोहनपुर दुर्गा मंडप स्थित यज्ञशाला पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां समागम का आयोजन हुआ। समागम की शुरुआत मां भारती के साथ आरएसएस के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार और सदाशिव गोलवलकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। जबकि आरएसएस के झारखंड प्रांत कार्यवाहक संजय जी, जिला कार्यवाहक बृजनंदन प्रसाद, खंड कार्यवाहक गौरीशंकर जी और बबलू जी ने शस्त्र पूजन किया। मौके पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वज प्रणाम किया गया। जबकि समागम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाहक संजय जी ने कहा कि आरएसएस हर साल विजयादशमी का उत्सव मनाता है। साल भर में संघ द्वारा छह उत्सव का आयोजन होता है। जिसमें विजयादशमी उत्सव बेहद महत्पूर्ण है। क्योंकि इसमें नारी शक्ति के रुप में मां दुर्गे की पूजा होती है। और आरएसएस का विचार भी सबसे पहला यही है कि समाज में नारियों की पूजा हो, और उन्हें सम्मान मिले। प्रांत कार्यवाहक ने कहा कि सनातन धर्म को अब अपने हिंदु होने का गौरव मिलना शुरु हुआ है। क्योंकि सनातनियों से पिछले 70 सालों से यह अधिकार छीनता रहा था। सनातनी खुद नहीं जानते थे कि वो क्या है। इसके पीछे सनातनियों में एकजुटता की कमी थी। और अब एकजुटता हुआ है सेक्यूलर समर्थक घबरा रहे है। यही घबराहट उस वक्त रहता तो भारत की जो दुर्दुशा पिछले 70 सालों में हुआ है। वो नहीं हुआ रहता। इधर पथ संचलन और समागम कार्यक्रम में आरएसएस के मुकेश रंजन सिंह, संदीप सोंथालिया, भाजपा नेता संदीप डंगाईच, निर्भय सिंह, रंजीत राय, प्रकाश सेठ, शालिनी वैशखियार समेत काफी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons