LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

चुनाव प्रचार कर लौटे एनडीए नेताओं ने किया गिरिडीह में प्रेसवार्ता, कहा कि गोड्डा में निशिकांत को प्रचंड समर्थन का दावा

गिरिडीहः
गोड्डा, दुमका और राजमहल से चुनाव प्रचार कर लौटे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंगलवार को गिरिडीह में प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में इस दौरान उनके साथ देवघर के भाजपा अध्यक्ष सचिन रवानी, गिरिडीह लोजपा के अध्यक्ष विनीत कुमार और अमृत मिश्रा समेत कई शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राज और भाजपा अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि पूरे राज्य में एनडीए की लहर है। और लहर का प्रभाव आने वाले 4 जून को दिखेगा। जब ईवीएम खुलेगा, तो पूरे देश में प्रचंड जीत का शखंनाद होना तय है। लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष रवानी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को साजिश के साथ बदनाम किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि गोड्डा और देवघर में निशिकांत दुबे की आंधी चल रही है जो 1 जून को सूनामी में बदलेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि देवघर में एम्स का निर्माण और घरेलू एयरपोर्ट का निर्माण होना गोड्डा और देवघर के लिए शुभ संकेत रहा। लिहाजा, गोड्डा की जनता इस बार भी निशिकांत दुबे को अपना समर्थन देने जा रही है। इधर प्रेसवार्ता के दौरान कई और नेता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons