LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भारत संस्कृति यात्रा के तहत सोमवार को गिरिडीह में सजेगी सुरों की महफिल

शामिल होगे देश के जाने माने नृत्यक व तबला वादक

गिरिडीह। सुरो की महफिल और शास्त्रीय नृत्य के गायक और नृत्यकों का संगम सोमवार को गिरिडीह के श्याम मंदिर में होगा। आयोजन भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। गिरिडीह में पहली बार हो रहे इस भव्य आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोजन की जिम्मेवारी हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाईटी को दिया गया है। सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर हिन्दुस्तान आर्ट म्यूजिक एंड सोसाईटी के सचिव प्रेसन्नजीत पोद्दार, भारत संस्कृति यात्रा के कार्यक्रम कॉर्डिनेटर मोर मुकुट और मनोज केडिया व कन्वेंनर संदीप नंदी ने उक्त जानकारी दी। भारत संस्कृति यात्रा के सदस्यों ने बताया कि सोमवार से इस यात्रा की शुरुआत गिरिडीह से होनी है। जबकि अगला पड़ाव यूपी का बनारस होगा। जबकि थाईलेंड समेत कई विदेशों में इसका भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बताया कि इस एक दिवसीय आयोजन में बांसुरी वादक राजेन्द्र प्रसाणा, कत्थक नृत्यक और नृत्यांगना दीपक अरोड़ा और श्रीफा महेशवरी भी शामिल होगी। जबकि सह कलाकारों में देश के प्रख्यात तबला वादक ललित कुमार और गिरिडीह के रविशंकर साथ देगें। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में संस्कृति और कला की राजधानी कोलकाता समेत कई देश के कई राज्यों के शास्त्रीय गायक, तबला वादक और नृत्यांगना अपनी प्रस्तुती देने गिरिडीह पहुंच रहे है। इसलिए इस एक दिवसीय आयोजन को लेकर प्रशासन समेत गिरिडीह पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons