नगर निगम में होल्डिंग टेक्स बढ़ोतरी के विरोध में माले करेगा आंदोलन
- आम जनता के लिए नहीं है नगर निगम: राजेश सिन्हा
गिरिडीह। भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी में गड़बड़ झाला है, बिना बोर्ड में पास हुए दो गुना और तीन गुणा होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी नही किया जा सकता है। नगर निगम के बोर्ड की स्वीकृति लेना अनिवार्य है, लोग दबे आवाज में विरोध कर रहे है, सत्ता वाली पार्टी को इस पर तुरंत संज्ञान लेने की जरूरत है। श्री सिन्हा ने कहा कि बोर्ड में पिछली बार भी ऐसी बढ़ोतरी को बंद कराया गया था। इस बार बिना बोर्ड के ही पास हुआ है, ऐसी शिकायत कई वार्ड कमिश्नर ने की है खुलकर बात करने में हिचकिचा रहे है।
ज्ञात हो कि नगर निगम में 36 वार्ड है और भी प्रतिनिधि व अफसर भी है। टैक्स में बढ़ोतरी के लिए कितनी बार बैठक हुई है। इस बात की जानकारी नगर निगम को सार्वजनिक करनी चाहिए। कहा कि नगर निगम में बस स्टेंड में भी टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी की गई है। मतलब जनता से नगर निगम को कोई लेना देना नहीं है। कहा कि नगर निगम अगले महीने के पहले सप्ताह तक इस टैक्स की कमी कर ले। अन्यथा माले आंदोलन को बाध्य होगी।