अयोध्या में मंदिर निर्माण में लाखों का दान देने वाली मां ज्ञान अयोध्या के लिए हुई रवाना
- रवानगी से पूर्व उनके अनुयायियों ने उतारी आरती, किया शहर भ्रमण
गिरिडीह। रामलला की भूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के दौरान लाखों का दान देने वाली गिरिडीह की कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी सदगुरु मां ज्ञान को राम मंदिर ट्रस्ट से विशेष निमंत्रण मिलने के बाद गुरुवार को वें अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस दौरान अहले सुबह कबीर ज्ञान मंदिर से जुड़े लोगों की टोली ने मां ज्ञान की आरती उतारी ओर उन्हें अयोध्या के लिए विदा किया। इस क्रम में काफी संख्या में मौजूद मां ज्ञान के अनुयायियों व रामभक्तो ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मां ज्ञान ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान राम की महिमा अपरम्पार थी। लोगो के कष्टो को भगवान राम ने त्रेता युग में हरा था और समाज को एकजुट किया था। कहा कि 500 साल बाद उनका आगमन हो रहा है तो ये भारत भूमि के लिए सुखद अहसास है। क्योंकि लोगो के कष्ट हरने के लिए उनका आगमन हो रहा है।
इधर मां ज्ञान को रवाना करने के दौरान श्री कबीर आश्रम से जुड़े किशोर सिंह, राजेंद्र तरवे, अरुण माथुर, प्रकाश सेठ, सिद्धांत कंधवे, मनीष गुप्ता सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।