LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सिहोडीह में माता भगवती देवी बाल संस्कार शाला की हुई शुरूआत

  • गायत्री परिवार नई पिढ़ी को संस्कार से जोड़ने के लिए चला रही है अभियान

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सिहोडीह में माता भगवती देवी बाल संस्कार शाला का शुभ उद्घाटन जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, गायत्री चेतना केंद्र तिसरी संचालक हरि गोप एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक दर्शन पंडित के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर मां गायत्री की वंदना उर्मिला बरनवाल एवं पूनम गुप्ता ने गीत गाकर किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के प्रकाश मंडल ने किया।

मौके पर बताया गया कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा पूरे भारत में नई पीढ़ी के नवनिर्माण के निमित्त बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की स्थापना के लिए बाल संस्कार शालाओं का संचालन किया जा रहा है। बताया गया कि बाल संस्कार शाला में प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाया जाएगा। यहां पर आने वाले बच्चों को निःशुल्क गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा पाठ्यक्रम के साथ-साथ दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं, स्वास्थ्य, स्वालंबन, योग एवं संस्कार से संबंधित बातें बतलाई जाएंगी।

कार्यक्रम में तुलसी पंडित, कुलभूषण, भागीरथ प्रसाद सिंह, जय प्रकाश राम, किशुन महतो, किशोरी शर्मा, प्रभाकर प्रसाद कुशवाहा, अजय कुमार कन्धवे, मनोज कुमार राम, प्रकाश गुप्ता, सहदेव प्रसाद मोदी, पोखन महतो, पूनम राम, यशोदा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons