LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

मां व दो बच्चों का शव कुएं से बरामद, सनसनी

  • हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • शुक्रवार से ही बच्चों के साथ गायब थी मृतका

कोडरमा। झुमरी तिलैया थाना अंतर्गत करमा हरिजन टोला में एक कुएं से एक महिला व दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फेल गई। मृतका की पहचान संजू देवी पति पिंटु कुमार दास, पुत्र आंशिक उम्र ढाई साल, पुत्री अंकिता उम्र लगभग 6 महीना के रूप में हुई है। मृतका की शादी 2013 में करमा निवासी पिंटू कुमार दास के साथ हुई थी। जिससे तीन बच्चे थे। कुएं से जब लाश को निकाला गया तो महिला के शरीर से दोनों बच्चों को गमछे से बांधा हुआ पाया गया।

वहीं मौके पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम पुलिसबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु कोडरमा सदर भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से मृतिका के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले गया। लोगों ने बताया कि कल रात से ही मां बच्चों के साथ गायब थी। काफी खोजबीन करने पर घर के बगल कुएं में लाश मिली।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons