गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत
गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी ऑटो मजदूर की मौत गुरुवार को मुंबई के जोगेशवरी इलाके में सड़क हादसे में हो गया। मृतक 22 वर्षीय रोहित पंडित बगोदर के कुसमरजा गांव का रहने वाला था। और मुंबई के जोगेशवरी इलाके मंे ऑटो चलाता था। गुरुवार दोपहर को जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने भी कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक रोहित गुरुवार को सवारियों को छोड़ कर ऑटो को लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक बड़े मालवाहक वाहन द्वारा उसके ऑटो को मुंबई के जोगेशवरी इलाके मंे टक्कर मारने की बात कही जा रही है। जिसमें मौके पर ही रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद जोगेशवरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि ऑटो कंपनी ने गुरुवार दोपहर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दिया।
Please follow and like us: