कई लोग बने झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का मेंबर
- दस हजार मेंबर बनाने का है लक्ष्य: राजेश सिन्हा
गिरिडीह। भाकपा माले के झामस दैनिक मजदूरों का विंग द्वारा इन दिनो ंसदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी झमास के ताज हसन, मुन्ना साव, मो. शमीम, सोनू रवानी, मो. मजबुल, मो. आलम, मो. कलाम, मो. रियान, बिमल वीरा सिन्हा आदि ने बैठक कर ग्रामीणों को सदस्य बनाया।
माले नेता राजेश सिन्हा ने बताया कि भाकपा माले के झामस दैनिक मजदूरों का विंग है। रोज कमाने वाले ग्रामीण दैनिक मजदूर इसके सदस्य बनते है। सदस्य जुड़कर संगठित होकर हक की बात को लेकर संगठित होने के साथ ही जोरदार तरीके से उठाते है। बताया कि पूरे गिरिडीह विधानसभा में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि माले के महिला विंग एप्वा, छात्रों का विंग आईसा, किसानों का किसान महासभा, निर्माण मजदूर, एक्टू, आरवाईए ऐसे कई संगठन है जो अलग-अलग संगठन बनाकर अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होेत है।