तिसरी में हुई झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, पूर्व विधायक हुए शामिल
- चार मार्च को पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड स्थित पुराना हाई स्कूल के प्रांगण में झामुमो की एक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बैठक में पार्टी को ओर भी मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने 18 जनवरी को गिरिडीह में आयोजित मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए तिसरी के कार्यकताओं को बधाई दी।
बैठक के दौरान धनवार के पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी ने कहा कि 4 मार्च को पार्टी का स्थापना दिवस है। इस स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। वहीं प्रख्ांड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और बीस सूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीम अंसारी ने कहा कि तिसरी प्रखंड ही नहीं अन्य प्रखंडों में झामुमो कार्यकर्ता अपने पार्टी को मजबूत बना कर रखे है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
बैठक में झामुमो के नेता अरविंद मुर्मू, करीम अंसारी, मतियूस मरांडी, मनोज यादव, राजू कुमार आदि झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।