LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अगले सत्र के चुनाव प्रक्रिया को लेकर हुई चर्चा

  • अध्यक्ष व महासचिव ने अधिवक्ताओं के हित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया
  • कहा संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से हुए कई कार्य

गिरिडीह। गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की एक बैठक सोमवार को संघ भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्यकाल पर चर्चा हुई और इस कार्यकाल की उपलब्धियों पर विश्लेषण किया गया। बताया गया कि वर्ष 2021 से 2023 तक के कार्यकाल समाप्त होने पे संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय व महासचिव चुन्नूकांत ने सभी सदस्यों को बेहतर कार्य करने वो उनकी तत्परता के लिए बधाई व धन्यवाद दिया। बैठक में मुख्यरूप से आगामी संघ के जनरल बॉडी मीटिंग पर चर्चा हुई जिसमे सभी सदस्यों के सुझाव से निर्णय लिया गया की आगामी 1 जुलाई को संघ भवन में जनरल बॉडी मीटिंग कराने के साथ ही वर्ष 2023 से 2025 के लिया बार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाय।

बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नूकांत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पिछले संघ चुनाव में जो वादा किया था उसे भरसक पूरा करने का प्रयास किया पर अब भी कई महत्वपूर्ण कार्य बाकी है जिसे पूरा करने की जरूरत है। कहा पिछले 2 साल के कार्यकाल में हमने रजिस्ट्री ऑफिस में सेड, बिजली, पानी, एंबुलेंस, सहित कई उपलब्धियां हासिल की है। संघ भवन में भी अत्याधुनिक सुविधा से लैस बाथरूम व अन्य सुविधा जनक उपकरण लगाए गए है। कहा कि पिछले 2 वर्षाे में कई अधिवक्ता साथी भी खो दिए है।

बैठक में उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू, सचिव प्रशासन दशरथ मंडल, सचिव पुस्तकालय शिवेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उदय सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिन्हा, दिनेश राणा, चंदन सिन्हा, उर्मिला शर्मा, शमशुल होदा, विनोद पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons