LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जबरन शादी कराने को लेकर सगे मामा और दूर के मामा के बीच मारपीट

  • दूर के मामा अधिक उम्र के व्यक्ति से पीड़िता की जबरदस्ती करा रहे थे शादी

गिरिडीह। तिसरी थाना के खिजुरी के कसियाटांड़ स्कूल के प्रांगण में जबरन शादी शुदा महिला सुंजा के मांग में सिंदूर पीड़िता के उम्र से दुगुनी उम्र के व्यक्ति राजेन्द्र मल्हार द्वारा देने के मामले में सगे मामा भांगा मल्हार सहित कई लोगों के बीच मारपीट शुक्रवार रात को हुई। पीड़ित महिला के तीन साल का बच्चा भी है। पीड़िता की शादी दूर के रिश्ते में मामा गोपी मल्हार करा रहा था। सिंदूर डालने के बाद इसका विरोध सगा मामा भांगा मल्हार ने किया। जिसके कारण दोनों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ते देख स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तिसरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रात में ही तीन मल्हार को हिरासत में ले लिया। पीड़िता व उसकी चचेरी बहन चमेली देवी, मामी भोड़ी देवी भी थाना गेट पर शनिवार सुबह से इंसाफ के लिये बैठी है।

पीड़िता सुंजा ने बताया की दूर के रिश्ते के मामा गोपी मल्हार एक लड़का को लेकर आये और शादी करने को कहा। मना करने पर जोर जबरजस्ती कर शादी करने को कहा नही तो दो लाख रुपये देने को कहा। क्योंकि शादी के लिये लड़का को बुलाया है। काफी हंगामा के बाद मेरे मांग में सिंदूर डाल दिया। जिसके बाद मेरे अपने मामा भांगा मल्हार व ममेरे भाई रोहन के बीच इस मामले पर बहस व मारपीट हो गई। मेरे मामा शादी के खिलाफ थे। पीड़िता सुंजा ने बताया की उसकी शादी मध्य प्रदेश के थाना मय्यर निवासी घातक मल्हार से चार वर्ष पहले हुई थी। बच्चे के जन्म के बाद प्रताड़ित व मारपीट पति द्वारा किये जाने पर पति को छोड़ कर भाग गये। इधर उधर भटकने के बाद मामी मामा के साथ रह रही है। बताया कि माता पिता भी बचपन में ही गुजर गए। जिसके कारण देखभाल करने वाला कोई नही है। पीड़िता में बताई की न वोटर कार्ड है और न ही आधार कार्ड बनाया है।

पीड़िता को देखने से प्रतीत होता है कि अभी भी अठारह वर्ष से कम उम्र की है। उम्र क्या है इसका प्रमाण कुछ भी नही है। शादी चालीस पार उम्र के व्यक्ति से जबरन की जा रही थी। इस घटना से पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मामले के निपटाए जाने के लिये थाना में मल्हार के लोग चक्कर लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons