जमीन विवाद में हुई दो पक्षों में मारपीट
- एक पक्ष की सुनिता देवी की हालत गंभीर
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड सिंघो पंचायत के गुहियातरी गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षांे में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के सुनीता देवी को गंभीर चोट लगने से तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इसके अलावे हिंसक झड़प में दोनो पक्ष से कई महिलाओ को चोट लगी है। प्रथम पक्ष से सुनीता देवी, संगीत देवी तथा दूसरे पक्ष से चिनवा देवी, देवंती देवी सहित कई अन्य महिला शामिल है।
बताया जाता है कि गुहियातरी गांव में घायल सुनीता देवी अपने जमीन पर खुदाई कर रही थी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन पर दावा कर खुदाई करने से रोकने को कहा। खुदाई कार्य नही रुकने पर दोनांे पक्षांे में जमकर मारपीट हुई। प्रथम पक्ष के हरीश मिस्त्री ने कहा हमलोग प्रदेश में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। पूर्वजों के नाम का ख़ातियानी जमीन के 1083 प्लॉट में दावा कर दासों यादव के लोग झगड़ा करते है। पंचायत करने पर कोई कागज नही दिखा रहे है। जमीन सबंधी कागज दिखाने पर हमलोग जमीन स्वतः छोड़ देंगे। बार बार झगड़ा झंझट कर मुझे और मेरे गोतिया को परेशान कर जमीन हड़पने का साजिश है। वहीं दूसरे पक्ष के चिनवा देवी ने कहा कि जमीन का कागजात है। मारपीट के बाद दोनो पक्ष तिसरी थाना न्याय के लिये पहुंचे।