LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

मुंबई की सिखा इंटरटेनमेंट के इंडिया डांस पाॅवर प्रजेनटेड के आॅडिशन में गिरिडीह के डांस इन्स्टीच्यूट के कई प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

गिरिडीहः
मुंबई की सिखा इंटरटेनमेंट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडिया डांस पाॅवर प्रजेनटेड डांस प्रतियोगिता का पहला आॅडिशन गिरिडीह में हुआ। नेशनल स्तर पर आयोजित इंडिया डांस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में गिरिडीह के प्रिंस डांस इन्स्टीच्यूट का चयन हुआ। जबकि सोमवार को गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित प्रिंस डांस इन्स्टीच्यूट में पहले रांउड में आॅडिशन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का आॅडिशन लेने सीखा इंटरटेनमेंट मुुंबई से जज स्वाती और अमित कुमार पहुंचे थे। बरगंडा स्थित प्रिंस डांस इन्स्टीच्यूट में हुए आॅडिशन के दौरान कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन रांउड के बाद प्रतियोगिता के फाईनल रांउड का प्रसारण जी इंटरटेंनमेंट में किया जाएगा। इधर पहले रांउड में आॅडिशन के दौरान इन्स्टीच्यूट के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। और कई गानों पर अपने डांस के जलवे दिखाएं। इन्स्टीच्यूट के निदेशक अमित के नेत्तृव में हुए आॅडिशन की जज स्वाती ने आॅडिशन में शामिल प्रतिभागियों की प्रतिभा को लेकर कहा कि उन्हें भरोषा नहीं हो रहा है कि गिरिडीह में भी डांस के क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली बच्चें और युवा है।

क्योंकि पूरे आॅडिशन में 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। फिलहाल पहले रांउड के आॅडिशन के बाद आॅडिशन में सेलेक्टड प्रतिभागियों को मुंबई बुलाया जाएगा। दुसरे रांउड में आॅडिशन के बाद तीसरे और अंतिम रांउड में चयनित प्रतिभागियों को मुंबई के प्रसिद्ध डांसरो द्वारा वर्कशाॅप दिया जाएगा। इसके बाद मेगा और फाईनल रांउड आयोजित किया जाएगा। वैसे आॅडिशन में अब तक जितने प्रतिभागियों का डांस रहा, बेहद तारीफ के काबिल है। दो घंटे के आॅडिशन के दौरान कई बच्चों के अभिभावक आॅडिशन में मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons