LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी प्रखंड में नए बीडीओ के रूप में मनीष कुमार ने ग्रहण किया पदभार

  • कहा प्रखंड का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बीडीओ कार्यालय में मंगलवार को नए बीडीओ के रूप में मनीष कुमार ने योगदान देते हुए पदभार ग्रहण किया। मौके पर वर्तमान बीडीओ बिनोद कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी ने नये प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। बीडीओ मनीष कुमार इससे पूर्व जिला गुमला ब्लॉक पालकोट में कार्यरत थे।

मौके पर बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि मेरी पहली प्रथमिकता तिसरी प्रखंड का विकास करना होगा। जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वहीं बीडीओ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि तिसरी में मेरा लगभग दो माह होने चला है, लेकिन तिसरी की जनता का साथ और ब्लॉक कर्मचारी का व्यवहार बहुत अच्छा रहा है। मौके पर ब्लॉक के प्रधान लिपिक राकेश साव, सुनील पांडा, संतोष वर्मा, सुधाकर कुमार, तूफानी राय, पुष्पा कुमारी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons