मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तैरो नाम …… से गुंजा श्रीराणी सती दादी मंदिर
- मंगल पाठ का किया गया आयोजन, 56 भोग लगाया गया
- श्री रानी सती दादी का आलौकिक श्रृंगार बना आकर्षण का केन्द्र बिन्दु
कोडरमा। श्रीराणी सती दादी जी के चार दिवसीय भादी महोत्सव पर गुरूवार को श्रीराणी सती भक्त समिति के तत्वाधान में मंगलपाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादी जी का आलौकिक श्रृंगार, 56 भोग एवं मिठाई का दादी जी को अर्पण किया गया। अखण्ड ज्योत के साथ मंगल पाठ का आयोजन हुआ। 7 घंटे तक चले मंगल पाठ में दादी जी के बचपन से लेकर शिक्षा दीक्षा एवं शादी के बाद युद्ध का वर्णन किया गया। कोलकता से आये शीतल चांडक और अमित शर्मा ने संस्वर मंलगपाठ कराया। मंगलपाठ में यजमान के रूप में अंकित चौधरी उर्फ विक्की व शालु चौधरी शामिल हुए।। पूजा पंडित रामकांत मिश्रा ने करवाया। राजस्थानी वेशभूषा में महिलाएॅ मंगल पाठ में शामिल हुई।

मंगल पाठ में मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तैरा नाम ….. जय दादी जी के गणनभेदी नारों से गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम के बीच-बीच में श्रद्धालु भक्तों के बीच सुहाग संबंधित सामग्री वितरण किया गया। मौके पर बीच बीच में भजनों से वातावरण भक्ति मय बना रहा। इसमें कर लो मंगल पाठ यही जीने का सहारा है …. दादी दादी बोल दादी सुन ले सी सुन ले सी मईया सुन ले सी ….. किसने सजाया मईया तुम को बडी प्यारी लागे ….. मेहंदी ओ मेंहदी इतना बता दें कौन सा काम किया है मईया ने खुश होकर तुमको हाथों में थाम लिया है …. थाली भर कर लायी दादी छप्पन भोग सजाय के हे जगजगनी भोग लगाओ ,सत्यलोक सू आयके … तथा दादी ओढ़ ले टाबरियां थारी चुनर ल्याया ये…. जैसे भजनों पर गोता लगाते रहे।
मौके पर अंजुला खाटुवाला, शालु चौधरी, शैलजा केड़िया, सुमन सर्राफ, ज्योति परसरामपुरिया, कविता चौधरी, पिंकी खेतान, सारीका केड़िया, रेखा कंदोई, रश्मी केड़िया, दीपाली भदानी, अनिता चौधरी, वीणा केड़िया, आशा बजाज, कविता पिलानियॉ, आशा दारूका, सीमा पिलानियॉ, कविता महेश्वरी,लता बसंत, अंजु लड्ढा, ब्यूटी सिंह, ममता नरेड़ी, मधु सिंह, उषा शर्मा,कृतिका मोदी, उषा शर्मा,मीनी हिसारिया,के अलावा कई श्रद्धालु भक्त उपिस्थत थे।