LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

किशोरी को अगवा करने के आरोप पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

गिरिडीह। लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोप में लोकाय नयपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार को कहुआय गांव के निवासी जागेश्वर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। बताया जाता है जागेश्वर राय एक गांव की किशोरी को प्रेम प्रसंग में बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इस बाबत लड़की की मां ने लोकाय नयनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर जागेश्वर राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जागेश्वर राय कहुवाय गांव का निवासी है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी पप्पू कुमार आरोपी जागेश्वर राय की तलाश कर रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जागेश्वर राय उक्त लड़की को भगा कर दिल्ली ले जा रहा है और वह दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए कोडरमा गया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर ही लोकाय नयनपुर की पुलिस कोडरमा स्टेशन जा धमकी और पुलिस ने जागेश्वर को धर दबोचा साथ ही उक्त लकड़ी को भी अपने कब्जे में लेकर लोकाय नयपुर थाना ले आई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons