LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

पत्थर खदान में अवैध विष्फोटक रखने के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने गिरिडीह के राजद नेता के खिलाफ किया केस दर्ज, फरार

गिरिडीहः
गिरिडीह बेंगाबाद थाना पुलिस ने विष्फोटक पद्धार्थो का अवैध भंडारण करने के आरोप में राजद नेता अनिल कुमार यादव के खिलाफ दुसरे दिन शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। वहीं पांच आरोपियों को भी जेल भेज दिया है। जिसमें कुबेर सिंह, भागीरथ साव, लालमोहन यादव, मनोज राय और मदन सिंह शामिल है। जबकि केस के मुख्य अभियुक्त अनिल यादव अब भी फरार बताएं जा रहे है। पुलिस इस आरोपी को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल यादव फिलहाल जिले से फरार बताया जा रहा है। दुसरे दिन बेंगाबाद थाना पुलिस ने थाना प्रभारी कमलेशवर पासवान के फर्द बयान पर केस दर्ज किया।

जिसमें थाना कांड संख्या 199/21 में आईपीसी 414/34 के साथ अवैध विष्फोटक पद्धार्थ का भंडारण करने के आरोप में 3/4 के गैरजमानीतय धाराओं के तहत केस दर्ज कर जहां पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं छंठा और मुख्य आरोपी अनिल कुमार यादव को तलाशा जा रहा है। शुक्रवार को बेंगाबाद पुलिस ने करमजोरा के समीप छापेमारी कर करीब डेढ़ सौ की संख्या जिलेटीन और डेटोनेटर समेत कई और समान पत्थर खदान से जब्त किया था। वहीं दुसरे दिन पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी राजद नेता अनिल यादव ने अवैध तरीके से विष्फोटक पद्धार्थ का भंडारण अपने खदान में कर रखा था। इसकी सूचना तक आरोपी राजद नेता ने किसी को नहीं दिया था।

जबकि इसी अवैध विष्फोटक के इस्तेमाल से खदान में काम कर रहे मजदूर की मौत तक हो सकती थी। क्योंकि विष्फोटक का इस्तेमाल करने के लिए कोई तकनीकि रुप से जानकारी नहीं थे। लिहाजा, किसी बड़े घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। लेकिन वक्त पर पुलिस को मिले सूचना के बाद एक बड़ी घटना होने से टल गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons