श्रीरामपुर पंचायत में हुई माले की बैठक, कॉ महेन्द्र सिंह के शहादत दिवस में शामिल होंगे कार्यकर्ता
गिरिडीह। मुफ्फसिल क्षेत्र के गादी श्रीराम के पुजहरी टोला में सोमवार को माले की बैठक हुई। जिसमें कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में श्रीरामपुर पंचायत, जसपुर पंचायत, फुलची पंचायत से काफी संख्या में बगोदर पहुचने का निर्णय लिया गया। गिरिडीह विधान सभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि शहीद कॉमरेड जननायक महेंद्र सिंह में नेतृत्व क्षमता अपार थी। वह अभी जीवित रहते तो झारखंड की राजनीति कुछ ओर ही होती। कहा कि जिनको राजनीतिक घाटा हो रहा था उन्होंने मिलकर महेंद्र सिंह को गोली से मरवाया था। वहीं माले नेता सनातन साहू ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके जो कार्य है आज भी प्रेरणा देते है। श्री सिन्हा ने बताया 16 जनवरी के बाद शहर के लगभग 110 बूथ मुफ्फसिल और पीरटांड़ क्षेत्र मिलाकर लगभग 250 बूथ टोटल 350 पर संगठन बना कर कार्य करेंगे,नए पुराने टीम मिलकर पूरे विधानसभा की जनता तक पहुंचेगा माले।
वही माले नेता सोनू रवानी ने कहा की 16 जनवरी के बाद आस-पास गांव को माले में जोड़कर प्रदूषण का मामला जोर शोर से उठाएंगे। बैठक में सूरज राम, विनोद रवानी, राजू सिंह, राजेश कुमार दास, पिन्टू रजवार, मुन्ना साव, मजबूल मलिक, अजय रजवार सहित दर्जनांे लोग मौजूद थे।