LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महाराष्ट्र की कंपनी तुलसी पेंट्स के अधिकृत शोरूम की हुई गिरिडीह में शुरूआत

  • कंपनी के अधिकृत विक्रेता अरविन्द अग्रवाल ने की लॉचिंग

गिरिडीह। महाराष्ट्र की कंपनी तुलसी पेंट्स के अधिकृत शोरूम का गिरिडीह में भी संचालन शुरू हो गया है। रविवार को विधिवत रूप से तुलसी पेंट्स की लॉन्चिंग की गई। तुलसी पेंट्स के अधिकृत विक्रेता अरविंद कुमार, टेक्निकल अचीवर पवन केडिया व मनोहर वर्मा ने संयुक्त रूप से तुलसी पेंट्स की लॉन्चिंग की।

इस दौरान तुलसी पेंट्स के अधिकृत प्रोपराइटर अरविन्द कुमार सहित कंपनी से जुड़े अन्य लोगों ने बताया कि तुलसी पेंट्स का आरसीएम कंपनी के साथ टायफ हुआ है और आरसीएम मार्केटिंग कर रही है। बताया कि तुलसी पेंट्स वाटर बेस पेंट है, जिसका पुट्टी, प्राइमर व पेंट अलग-अलग क्वालिटी में उपलब्ध है। 25 साल पुरानी तुलसी पेंट कंपनी के रंग की खासियत यह है कि यह पेंट अधिक साइनिंग के साथ अधिक कवरेज भी प्रदान करता है। इसका लाइफ ज्यादा और कीमत भी अन्य कंपनियों के पेंट्स की तुलना में कम है।

मौके पर संजय बरनवाल, प्रदीप मंडल, अजय प्रसाद, नवीन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons