LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विधायक बिनोद सिंह ने किया पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास

गिरिडीह। विशेष केंद्रीय सहायता के तहत बगोदर प्रखंड के खरखरो नाला में बनने वाले पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया। बताया गया कि पुलिया निर्माण की कुल लागत 18 लाख है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि बहुत जल्द यहां के ग्रामीणों को एक और पुल का तोहफा मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम मे बगोदर प्रमुख मुस्ताक अंसारी, जीप सदस्य गजेंद्र महतो, सरिता महतो, इनौस के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल, उप प्रमुख सरिता साव, मुखिया अखतर अंसारी, महेश महतो, पूरन कुमार महतो, संवेदक संजय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons