गावां प्रखण्ड मुख्यालय में विधिक सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
लाभूकों के बीच राशन कार्ड, व्हील चेयर, छिड़काव मशीन का हुआ वितरण
गिरिडीह। गावां प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह झालसा रांची व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बीना मिश्रा के आदेश पर विधिक सह शक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से न्याययिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, अंचलाधिकारी अरुण कुमार खालको, पीएलभी मुकेश कुमार वर्मा, सहदेव साव सहित अन्य विभागों के अधिकारी व पदाधिकारी मौजुद रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड, व्हील चेयर, छिड़काव मशीन आदि का वितरण किया गया। साथ ही गोदभराई की रस्म करते हुए गर्भवती महिलाओं को इससे संबंधित जानकारी भी दिया गया।
ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी जरूरी: न्याययीक दंडाधिकारी
इस संबंध में न्यायायिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रखंड स्तर पर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके व कानूनी रूप से भी लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी जरूरी है। जिसे लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा शिविर में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य समस्या, अंचल के सभी समस्याओं सहित प्रखंड स्तर की समस्याओं को दूर करने के लिए भी शिविर लगाया गया है। और शिविर के माध्यम से लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा।
मौके पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम, बीपीओ गंगाधर पांडेय, सीडीपीओ आरती कुमारी, बीपीओ निकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कई आधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।